जौनपुर धारा, खेतासराय। महिला सशक्तीकरण एवं नारी सुरक्षा अंतर्गत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय नौली में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। किसी भी अपरिहार्य स्थिति आने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर से सहायता लेने पर पुलिस ने जोर दिया। उप निरीक्षक महगू यादव ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में जागरूक होने की आवश्यकता है। महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज को भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। नारी कोई भी हो, सभी का सम्मान होना चाहिए। कार्यक्रम में हेल्पलाइन, वूमेन पावर लाइन, महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पुलिस हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई। महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों से संबंधित लघु पुस्तिका वितरित की गई। हेड कांस्टेबल संजय पाण्डेय, अम्बिका यादव, महिला कांस्टेबल बिंदू मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
महिला सशक्तिकरण के तहत जागरूक की गई महिलाएं

Previous article
Next article

