Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर

जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

E-Paper 28-09-2026

Homeअपना जौनपुरमहिला दिवस पर गोष्ठी एवं जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

महिला दिवस पर गोष्ठी एवं जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

जौनपुर धारा,शाहगंज। शाहगंज के सबरहद स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में महिला दिवस पर संगोष्ठी और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण के तमाम पहलुओं पर चर्चा की। जागरूकता रैली के जरिए स्वयंसेवक सबरहद, मजडीहा उसरहटा और डोमनपुर गांवों में गए। वहां ग्रामीणों को लैंगिक असमानता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नारी सशक्तिकरण आदि महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। छात्र-छात्राओं ने ग्राम वासियों को विस्तार से समझाते हुए कहा कि हम सभी को समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए और सभी विषमताओं को समाप्त करना चाहिए। कॉलेज परिसर में हुई संगोष्ठी में सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें महिलाओं से जुड़े प्रश्न रखे गये। अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को संविधान द्वारा महिलाओं को मिले अधिकार और सामाजिक परिवेश में उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराना था, ताकि देश, समाज, परिवार की सेवा कर सकें। संगोष्ठी में सानिया, राजू, संजना, बरखा गुप्ता, निशांत सागर आदि छात्रों ने अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉ.तबरेज़ आलम ने कहा कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी से ही समाज व देश का उत्थान होगा। सशक्त महिलाएं ही बेहतर समाज का निर्माण करेंगीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अनामिका पाण्डेय, ओमप्रकाश चौरसिया, डॉ.पूजा रानी, गीता देवी ने भी अपने विचार रखें। अन्त में डॉ.अमित कुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।