जौनपुर धारा, जौनपुर। महिला थाना प्रभारी सरोज सिंह के द्वारा कोरोना सुरक्षा की दृष्टि से महिला थाना मे आगंतुक और महिला थाना के सभी कर्मचारियों को कोरोना बीमारी से बचाव और सुरक्षा के मद्देनजर सेनेटाइजर का वितरण किया गया। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि इस समय फिर से सर्दी जुकाम और वायरल बीमारीयों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसके मद्देनजर लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान देना चाहिए, जिससे अन्तर्गत छोटा सा प्रयास हम सबको करना चाहिए, जिसमे महिला थाना से एस आई वीरेंद्र कुमार, श्रद्धा दूबे, रुचि वर्मा, पूजा मौर्या, कंचन सिंह, उर्वशी सिंह, प्रकृति वर्मा सीमा, के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
महिला थानाध्यक्ष द्वारा सेनेटाइजर किया गया वितरण

Previous article
Next article

