Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमहिला के बैग से गहने चुराने वाला युवक गिरफ्तार

महिला के बैग से गहने चुराने वाला युवक गिरफ्तार

  • तीन लाख रुपए से ज्यादा मूल्य का था जेवरात

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के रोडवेज बस में सवार होकर अपने ससुराल जा रही महिला के बैग को फाड़कर तकरीबन तीन लाख का जेवरात चुराने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र के पूरासरवन गांव निवासी शशिकला पत्नी विरेन्द्र मायके से ससुराल सुल्तानपुर जनपद के धतुरहां गांव जाने के लिए मंगलवार को निकली थी। स्थानीय रोडवेज से सुल्तानपुर डिपो बस में सवार हुई। बस में पहले से ही सवार चोरों ने मदद का हाथ बढ़ाकर महिला के बैग से तकरीबन तीन लाख का जेवरात पार कर दिया। महिला ने बैग फटा देखकर एक चोर को मौके पर पकड़ जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के नागला उसर गांव निवासी 24 वर्षीय संजीव पुत्र योगेश शिशोदिया को कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान भेज दिया।