― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहिला के जेवर और जमीन हथियाने वाले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

महिला के जेवर और जमीन हथियाने वाले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

जौनपुर धारा, मछलीशहर। कस्बे के मोती नगर मोहल्ला निवासी एक महिला को कुछ लोगों ने उसके पति से दुबारा मिलवाने का झांसा देकर उसको बहला-फुसलाकर उसके जेवरात हथिया लिये और उसकी कीमती जमीन को हड़पने की नियत से अपने नाम मुख्तार-ए-आम कराने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल किशोर कुमार चौबे ने बताया कि मोती नगर मोहल्ला निवासी मदीना पत्नी सलीम का पति दूसरी शादी करके दिल्ली में रह रहा है जिससे महिला काफी सदमे में है। इसी का फायदा उठाकर महिला के संपर्क में रहे 3 लोगों ने उसके पति को झाड़-फूंक कर और ताबीज आदि से अपने वश में करके पुन: महिला के पास वापस लाने का झांसा देते हुए महिला को बरगला कर उसके जेवरात हड़प लिए और उसकी कीमती जमीन का बैनामा भी अपने नाम करा लिया। महिला के पुत्र अमन की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्तगण के खिलाफ धारा 342, 343, 365, 305, 419, 420, 467, 468 471, 506, 34, 412 भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना पर आज तड़के भेर में नगर के मीरपुर चौराहे से घटना में शामिल सेबू उर्फ सरफराज राइन पुत्र निजामुद्दीन और जलालुद्दीन पुत्र शेर मोहम्मद निवासीगण ग्राम कोइरीपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर और साहबजादे पुत्र स्वर्गीय पीर मोहम्मद सिरवाड़ा रोड थाना कोतवाली नगर सुल्तानपुर को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे स्विफ्ट डिजायर कार से भागने की फिराक में थे। उनकी तलाशी लेने पर पीड़ित महिला की 2 अदद सोने की अंगूठी और एक चेन, 9 अदद मूल रजिस्ट्री बैनामा दस्तावेज, एक अदद एग्रीमेंट, एक बेचीनामा, 2 किसान बही और एक चेक बुक और 3 मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक  हरि नारायण पटेल, अरविंद कुमार चौहान और ओम प्रकाश प्रजापति शामिल रहे।

Share Now...