Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमहिला अधिकारों पर होती है कई महत्वपूर्ण चर्चाएं : संतोष पाण्डेय

महिला अधिकारों पर होती है कई महत्वपूर्ण चर्चाएं : संतोष पाण्डेय

  • महापुर में चलाया गया महिला जागरूकता अभियान

जौनपुर धारा, चंदवक। स्थानीय क्षेत्र के महापुर ग्राम में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आस्था महिला एवम बाल विकास संस्थान डोभी के सौजन्य से महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महापुर, छोनापुर, पूरनपुर, लोकपट्टी, बगैरवा हरदत्त पर की कुल लगभग दो सौ से ज्यादा महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ग्राम की पूर्व महिला प्रधान चंदा यादव, समूह की अध्यक्ष सुनीता के साथ मौजूद सभी वक्ताओं ने महिला के जीवन के संघर्षों पर प्रकाश डाला। संस्था के संस्थापक संतोष पाण्डेय ने बताया कि इन दिनों महिला अधिकारों पर कई महत्वपूर्ण चर्चाएं होती हैं, जैसे महिला शिक्षा, कार्यस्थल पर समानता, स्वास्थ्य, और सुरक्षा। इसके अलावा, घरेलू हिंसा, महिलाओं के खिलाफ भेदभाव और उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होती है। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी स्थिति सुधारने के लिए कई वैश्विक संगठनों द्वारा अभियान चलाए जाते हैं, साथ ही महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनों में सुधार और उनका पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।