Homeअपना जौनपुरमहिलाओं को पुरूष के समकक्ष समझा जाए

महिलाओं को पुरूष के समकक्ष समझा जाए

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img
  • गुलाबी देवी महाविद्यालय में महिला शक्ति केंद्र द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जेंडर अभियान व महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम गुलाबी देवी महाविद्यालय में महिला शक्ति केंद्र द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1090, 1098, 181, 1076 आदि के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया कि महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष समझा जाए। बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए और बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। लिंग भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त करने व महिलाओं के विरुद्ध हो रही हिंसा तथा भेदभाव को समाप्त करने के लिए सभी छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के पंपलेट वितरित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं को बताया गया कि जरूरत पड़ने पर या कोई भी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करे। उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा, जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह, बबिता, विद्यालय की अध्यापिका व छात्राएं उपस्थित रही।

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here