जौनपुर धारा, नेवढ़िया। लोकसभा मछलीशहर अन्तर्गत विधानसभा जफराबाद के मंडल नेवढ़िया के शक्ति केंद्र पसियाही खुर्द मे बूथ संख्या 279, 280 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत हर घर जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए एंतिहासिक विकास कार्यो के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत समर्थन करने के लिए प्रेरित किया गया। नव वर्ष के स्वर्णिम विकास परियोजनाओं की जानकारी लोगों को पत्रक के माध्यम से दी गई व विकास कार्यो को समर्थन प्रदान करने के लिए 9090902024 पर मिस्ड कॉल कराते हुए मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज तथा अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहन राजभर, अखिलेश मिश्र, धनंजय कश्यप, विनोद राजभर, दिलीप गुप्ता के अलावा तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...
महा जनसम्पर्क अभियान चलाया गया

Previous article


