Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगैर इरादतन हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सुइथाकला। विगत चौदह जून को थाना क्षेत्र के सवायन गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में घायल महिला की मौत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बता दें कि उक्त गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों रामदास राजभर और रामअजोर दीक्षित के बीच विगत 14 जून को मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों से लगभग चौदह लोग घायल हो गए थे। जिसमें रामदास के पक्ष से उसकी पत्नी फिरता देवी की पिछले शनिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मौत के बाद धारा बदलवाने और गिरफ्तारी की मांग पर मृतका के परिजन लाश को जलाने से इनकार कर रहे थे। इसी प्रकरण में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर द्वारा सोमवार को मौके पर पहुंच कर कार्रवाई होने के आश्वासन पर परिजन लाश का अन्तिम संस्कार किए। बतौर पुलिस शुक्रवार को मामले में आरोपी रिंकू ऊर्फ विजेन्द्र उपाध्याय 35 पुत्र स्व. नन्दकिशोर निवासी पलिया गोलपुर कोतवाली कादीपुर सुल्तानपुर और प्रभात दीक्षित 30 पुत्र रामअजोर दीक्षित निवासी सवायन को गैरइरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।