― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलायन्स क्लब ने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को किया सम्मानित

लायन्स क्लब ने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को किया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर द्वारा नये सत्र का आगाज जमी पर ईश्वर के रुप में दूसरों की जिन्दगी बचाने वाले डाक्टर्स को सम्मानित करके किया गया। नेशनल डाक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर उमानाथ सिंह स्वशासी राज्यचिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चिकित्सा के क्षेत्र में अपना योगदान देकर अविस्मरणीय सेवा कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित चिकित्सकों में प्रो. शिव कुमार, डा. एए जाफरी, प्रो. डा. एकांश राठोरिया, प्रो. सीबीएस पटेल, प्रो. डा. अरविंद पटेल, डा. चन्द्रभान, डा. दीपक कुमार, डा. राजश्री, डा. विनोद कुमार, डा. विनोद वर्मा, डा. शशि पाण्डेय, प्रो. डा. रिचा राठोरिया, प्रो. डा. उमेश सरोज, डा. चन्द्रभान, डा. सचिदानंद, डा. दिव्या श्रीवास्तव, प्रो. डा. तबस्सुम यासमीन, प्रो. डा. रुचिरा सेठी आदि को अंग वस्त्रम  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष डा. संदीप मौर्य ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहे है और चिकित्सक बनने के लिए छात्र छात्राओं को शिक्षा दे रहे, बल्कि चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान देकर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में बड़ी भूमिका निभा रहे है और समाज हित में लगातार योगदान दे रहे हैं। इन चिकित्सकों को उनके बेहतर कार्यों को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डा. एए जाफरी ने कहा कि चिकित्सक को भगवान का दूसरा कहा गया, रोगी और चिकित्सक के बीच विश्वसनीयता की दीवार मजबूती से बनी हुई है। इसीलिए डॉक्टर जिदगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीजों का न सिर्फ इलाज करते हैं, बल्कि उन्हें एक नया जीवन भी देते हैं। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज में आये नये चिकित्सक प्रो. डॉ. आशीष यादव, डा. आशुतोष कुमार, डा. तुमुल नन्दन, डा. नवीन कुमार, डा. कुलदीप व डा. ममता का भी अंगवस्त्र पहनाकर अभिनन्दन किया गया। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। सचिव जीहशम मुफ्ती ने डाक्टर्स का परिचय कराया। कोषाध्यक्ष डा. संजीव कुमार मौर्य ने आभार व्यक्त किया।

Share Now...