― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहंगाई एवं बेरोजगारी के मुद्दे पर विफल साबित हो रही भाजपा सरकार...

महंगाई एवं बेरोजगारी के मुद्दे पर विफल साबित हो रही भाजपा सरकार : शिव प्रसाद

  • महंगाई से कराह रही आम जनता एवं मध्यमवर्गीय परिवार
  • सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे तमाम शिक्षित बेरोजगार

जौनपुर धारा, सिकरारा। केंद्र एवं प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार महंगाई एवं बेरोजगार के मुद्दे पर विफल साबित होती दिख रही है, क्योंकि सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियानों में महंगाई एवं बेरोजगारी का मुद्दा विकास से बाहर है, जिसे लेकर आम एवं मध्य वर्गी जनता काफी परेशान है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश किसान एवं खेत मजदूर कांग्रेस कमेटी के पूर्व वाराणसी मंडल महासचिव शिव प्रसाद अग्रहरी ने क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार में प्रेस से एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि आज हालात यह हो गई है कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस एवं  खाद्य सामग्री के अलावा घरेलू उपकरण के सामान भी महंगे होते जा रहे हैं। जिसपर केंद्र और राज्य सरकारें बेफिक्र बनी बैठी है। शादी-विवाह के अवसरों पर आम जनमानस एवं मध्यम वर्गीय परिवार के पसीने छूट रहे हैं। क्योंकि आज खाने पीने से लेकर कपड़ा, जेवरात आदि सभी महंगे हो गए हैं। उन्होने कहा कि देश एवं प्रदेश में शिक्षित बेरोजगारों की बढ़ती संख्या अत्यंत ही चिंता का विषय है। सरकारी नौकरी का आलम यह है कि इंतजार में, न जाने कितने ही बेरोजगारों के सपने नौकरी की आस में टूट गए, अधिकांश तो परदेश को पलायन कर गए, कितनों के उम्र तय सीमा से ऊपर हो गए, अर्थात उनकी उम्र ही खत्म हो गई। सरकार द्वारा जो भी योजना बेरोजगारों के लिए निकाली जा रही है। वह ऊट के मुंह में जीरा के समान साबित हो रही है। सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात यह है कि आज पढ़े लिखे शिक्षित बेरोजगार परदेश में ऑटो रिक्शा चलाने, सब्जी का धंधा करने, किराना व्यवसाय करने के अलावा प्राइवेट नौकरी करने के साथ-साथ ठेला-खूमचा लगाने के लिए विवश है। ऐसे ही देश एवं प्रदेश में न जाने कितने बेरोजगार अपनी विभिन्न डिग्रियों को कोसने के लिए मजबूर हो रहे हैं। दुर्भाग्य है कि जिस भाजपा सरकार ने देश एवं प्रदेश की जनता के बीच चुनाव के दौरान आकर अच्छे दिन लाने का दावा किया था। आज उनके उस झूठे दावे की पोल खुलती दिखाई दे रही है और नतीजा यह हो रहा है कि जनता महंगाई एवं बेरोजगारी की आग में आज भी झुलस रही है।

Share Now...