बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल की जब भी बात होगी तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का नाम जरूर लिया जाएगा। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है और ये दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। हालांकि, बीच में दोनों के ब्रेकअप की अटकले लगाई जा रही थीं लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं निकली। फिलहाल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें ये कपल एक कार में नजर आ रहा है। दरअसल, अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को छोड़ने उनके घर तक गए थे। अर्जुन कपूर का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आया। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का बीते 6 साल से रिलेशनशिप में हैं और दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का वीडियो सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक कार में ये कपल बैठा नजर आ रहा है। मलाइका अरोड़ा को उनके आपर्टमेंट तक छोड़ने के लिए अर्जुन कपूर अपनी कार से गए थे। अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को उनके घर छोड़ने गए तो फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
मलाइका अरोड़ा को उनके घर छोड़ने पहुंचे अर्जुन कपूर


