Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमन की बात के साथ जन की बात भी सुने कार्यकर्ता :...

मन की बात के साथ जन की बात भी सुने कार्यकर्ता : विद्यासागर सोनकर

  • मन की बात कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित

जौनपुर धारा, मछलीशहर। मन की बात कार्यक्रम का आयोजन मछलीशहर मंडल के शक्ति केंद्र सूरतासापुर के प्रतापगंज बूथ संख्या 75 दिनेश जायसवाल के आवास पर आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 99वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से 100वें एपिसोड के लिए सुझाव भी मांगे और लोगों को अंगदान, सौर ऊर्जा और देश में नारी शक्ति के बढ़ते सामर्थ्य पर अपने विचार रखे। मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे विधान परिषद सदन के उप नेता व विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता मन की बात के साथ-साथ जन की भी बात सुने और उसे अमल में लाएं व सभी जनों का सहयोग करें। इस दौरान उन्होंने हिंदू नव वर्ष की कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए बताया कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में हम लोगों का नववर्ष पड़ता है। इसे हमें बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए क्योंकि भारतीय संस्कृति को जिंदा रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. राकेश सिंह, विनोद सिंह, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, सौरभ जायसवाल, सुमित अग्रहरी, मेहीलाल गौतम, जयानंद चौबे, शोभित अग्रहरी, राकेश शुवäला, अभिषेक सिंह, दिलीप अग्रहरी, राजेश सेठ प्रधान, गंगा सिंह, अनिल, प्रभाशंकर सिंह, संजय जायसवाल, अर्जुन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।