Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती

मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती

जौनपुर। गोमती तट पर राष्ट्रवीर सेना द्वारा सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुभाष कुशवाहा ने भारत माता व नेता जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। उन्होंने नेताजी के द्वारा देश के लिए बलिदानों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में लोग अंग्रेजों से कहीं अधिक अत्याचार कर रहे हैं। बच्चों के दूध से लेकर मरीजों के दवा तक लूट मिलावट करने वाले लोग किस देश के है, सभी को स्वयं से बदलाव करना होगा। सेना अध्यक्ष महेश कुमार ने सभी को बसंत पंचमी व नेता जी जंयती की शुभकामना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नीरज सेठ, शिवम जायसवाल, आशीष सोनी, डॉ.सूरज जायसवाल, दीपक सेठ, मंगल सेठ, ओमप्रकाश गुप्ता, सियाराम सहित आदि लोगों ने पुष्प अर्पित कर शीश नवाया।