Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरमनबढ़ पड़ोसी ने बांस बल्ली घेर बंद कर दी कोलिया

मनबढ़ पड़ोसी ने बांस बल्ली घेर बंद कर दी कोलिया

जौनपुर धारा, खुटहन। लवायन गांव में गुरुवार को मनबढ़ पड़ोसी ने आवागमन के लिए कई दशक से संचालित कोलिया को बांस बल्ली घेर बंद कर दिया। विरोध करने पर पीड़ित परिवार को मारने के लिए दौड़ा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर बांस बल्ली उखड़वा कर फेंकवा दिया। गांव निवासी बंटू उपाध्याय और अंबिका के घर के बीच से गयी लगभग चार फिट कोलिया को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा था। गुरुवार को अंबिका अपने परिवार के चार अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच बांस बल्ली घेर कोलिया बंद करने लगे। जिसका बंटू पक्ष के द्वारा विरोध किया जाने लगा। आरोप है कि बाहुबल में मजबूत विपक्ष के द्वारा उन्हें मारने को दौड़ा लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बांस बल्ली उखड़वा कर रास्ता खाली करा दिया।