Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरअभियान के दौरान 110 लीटर कच्ची शराब के साथ 12 गिरफ्तार

अभियान के दौरान 110 लीटर कच्ची शराब के साथ 12 गिरफ्तार

  • बुधवार की रात पुलिस ने जिले भर में चलाया अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा के निर्देश पर जिले में बुधवार की रात चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 110 लीटर अवैध कच्ची व 27 शीशी देशी शराब के साथ 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी (सिटी) बृजेश कुमार गौतम ने बताया कि चंदवक पुलिस ने रामदेवपुर के राकेश सिंह को तरांव मोड़, जमुआ के राजेश वनवासी को गोनौली रेलवे क्रासिंग व हरिहरपुर (सेमरी) के चंदन यादव को हरिहरपुर रोड पर हटवा के पास से गिरफ्तार किया। तीनों के पास से दस-दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। मड़ियाहूं पुलिस ने नेवढ़िया के उसरांव निवासी सुनील राजभर को चुटका माता मंदिर के पास से व सोईंथा के प्रमोद गौतम को चोरारी नहर पुलिया से 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने सरायखेम के जमील को सटवां तिराहा से दस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। सिंगरामऊ पुलिस ने सुल्तानपुर के लंभुआ के पिलखिनी निवासी वीरेंद्र पांडेय को रजनीपुर पुल के पास से 27 शीशी अवैध देशी शराब के साथ धर दबोचा। इसी क्रम में खुटहन थाना पुलिस ने लवायन निवासी विजय कुमार बिंद को गोबरहां पेट्रोल पंप के पास से दस लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। सरायख्वाजा पुलिस ने सिद्दीकपुर के दीपक यादव को कुहिया नहर पुलिया से, बक्शा पुलिस ने मोहम्मदपुर निवासी मत्तू को दस-दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। सिकरारा पुलिस ने वहीं के साहब लाल को और नेवढ़िया पुलिस ने दुहावर गांव के सोहन विश्वकर्मा को सीतम सराय दुहावर मोड़ से दस-दस लीटर शराब के साथ पकड़ा। आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में खलबली मच गई है।