― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमदरसा फैजान उल उलूम में हुआ सम्मान समारोह

मदरसा फैजान उल उलूम में हुआ सम्मान समारोह

  • होनहार 49 बच्चों को कौमी इत्तेहाद फाउंडेशन ने किया सम्मानित

जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के मोहल्ला खानजादा वार्ड स्थित मदरसा फैजानुल उलूम में कौमी इत्तेहाद फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कौमी इत्तेहाद फाउंडेशन ने सम्मानित किया। बुधवार को मदरसा फैजानुल उलूम में कौमी इत्तेहाद फाउंडेशन टीम ने 1 से लेकर आठवीं क्लास तक के विद्यार्थियों को अधिक अंक प्राप्त करने वाले 49 विद्यार्थियों को कॉपी, किताब, पेन एवं पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया। उक्त सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि महमूद आलम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने भविष्य को संवारने के लिए मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करें और देश का नाम रोशन करें अपना लक्ष्य निर्धारित करें तो सफलता मिलेगी। विशिष्ट अतिथि कौमी इतेहाद फाउंडेशन के सदर गुलनवाज अहमद ने बताया की मैंने इसी स्कूल में शिक्षा हासिल किया और आज मेरे लिए फख्र की बात है हम अपने गुरु के दरमियान खड़े होकर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सम्मानित कर रहे हैं। उक्त सम्मान समारोह में स्कूल के मैनेजर मोहम्मद अली अख्तर ने कौमी इत्तेहाद टीम की हौसला अफजाई की। इस मौके पर सभासद जुबैर अंसारी, मोहम्मद आरिफ, गुलनवाज अहमद, सैफ, अली असगर, सालिम सहित स्कूल के अध्यापक लोग मौजूद रहे।

Share Now...