Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरमतदान कार्मिकों के डाटाबेस तैयार किये जाने हेतु दिया गया प्रशिक्षण

मतदान कार्मिकों के डाटाबेस तैयार किये जाने हेतु दिया गया प्रशिक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र लखनऊ के द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत, मतदान कार्मिकों हेतु ऑनलाईन इलेक्शन, पर्सनल डिप्लायमॅड सिस्टम के माध्यम से मतदान कार्मिकों के डाटाबेस तैयार करने हेतु प्रपत्र-1 राज्य/केन्द्र के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए प्रपत्र-2/दिशा-निर्देश निर्गत करते हुए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम मे कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान कार्मिकों हेतु ऑनलाईन, पर्सनल डिप्लायमेंड सिस्टम के माध्यम से मतदान कार्मिकों के डाटाबेस तैयार किये जाने हेतु प्रशिक्षण जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्मिकों का विवरण सावधानी पूर्वक फीड किया जाये। उन्होंने 29जनवरी तक सभी कार्मिकों का विवरण फॉर्मेट-2 एवं बैक एवं एलआईसी के कार्मिकों को प्रारूप-3 पर भरे जाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में प्रारूप-1 अधिकांश विभागों के द्वारा संख्यात्मक विवरण नही दिया गया जिसे तत्काल देकर यूजर पासवर्ड एनआईसी से प्राप्त कर कार्मिको के डाटा फीडिंग का कार्य ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि प्राथमिकता पर अपने-अपने विभाग की फीडिंग कराना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।