जौनपुर धारा,जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में मियांपुर स्थित एक लॉन में हुआ। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के सम्मान में पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। पीडीए चर्चा कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज के लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। अब पीडीए एकता और जागरूकता के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पीडीए चर्चा कार्यक्रम अनवरत जारी चलता रहेगा। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देते हुए नए नामों को जोड़ने, विलोपन, संशोधन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक को विधायक तूफानी सरोज, पूर्व मंत्री संगीता यादव, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, सुशील दुबे, राजन यादव, कलीम अहमद, रुखसार अहमद, महेंद्र यादव, प्रभानंद यादव, रत्नाकर चौबे, श्यामबहादुर पाल, सुरेश यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव टाइगर, राजेंद्र यादव, कमलेश यादव, दीनानाथ सिंह, राहुल त्रिपाठी, सहित आदि संबोधित किया। बैठक में डॉ.अजय यादव को मजदूर सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, डॉ.अमित यादव, राजकुमार बिंद, सुशील श्रीवास्तव, प्रवीण निषाद, गुलाब यादव, धीरज बिंद, जयप्रकाश प्रिंसू, सोनी यादव, गुड्डू सोनकर, दिलीप प्रजापति, ऋषि यादव, चंद्रशेखर यादव, धर्मेंद्र सोनकर, प्रेमशंकर यादव, समर बहादुर यादव, सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
ध्वनि प्रदूषण: विकास की शोर में दम तोड़ती शांति और सेहत
ध्वनि प्रदूषण आज एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। जौनपुर जैसे शहरों में ट्रैफिक, लाउडस्पीकर और अनियंत्रित शोर लोगों की मानसिक शांति और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं।
मतदाता सूची को लेकर युद्ध स्तर पर काम की जरूरत : राकेश मौर्य



