जौनपुर धारा,जौनपुर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्टेडियम में किया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में न्याय पंचायत स्तर पर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की टीम बनाई गई है। जो मैच खेलते हुए 25 मई को मतदान करने के लिए जागरूक करेगें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित खिलाड़ियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पांच साल के बाद आने वाले मतदान के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ सभी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने की अपील की। वोट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी लोगों से चुनावी महापर्व में पूरे जोश व उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इस क्रिकेट प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर पर 219 टीमे मैच खेलेगी, उसके बाद ब्लाक स्तर पर 21 टीमें एक ब्लाक दूसरे ब्लाक से बीच लीग मैच खेलेगे उसके बाद नाक आउट मैच होगें। सेमीफाइनल व फाइनल मैच होगें। जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी क्रिकेट खेलकर मतदान करने का संदेश दिया। मैच का शुभारंभ जिलाधिकारी के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा एकादश और सुपर क्रिकेट फाउंडेशन के बीच खेला गया। सुपर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20ओवरों में 168रन बनाया। जिसके जवाब में बेसिक शिक्षा टीम 18.2 ओवर में 8 विकेट खो कर 170रन बनाकर विजयी हुई। बेसिक शिक्षा टीम की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए जिलाधिकारी ने 52रन की शानदार पारी खेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 34रन बनाए, जय सिंह 22 व प्र्िांस 21 रन बनाए। निखिल ने 3 नितिन व अमन व शिवम ने दो दो विकेट लिए। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, जिला व्यायाम शिक्षक रवि चन्द्र यादव, व्यायाम शिक्षक राकेश यादव, प्रशिक्षक विवेक यादव, विन्ध्यवासिनी उपाध्याय, कोच भानू प्रताप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
मतदाताओं में जागरूकता के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत

Previous article

