Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरमड़हे में लगी आग, दो पर जलाने का आरोप

मड़हे में लगी आग, दो पर जलाने का आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत हिम्मतपुर गांव निवासी रामदास दूबे पुत्र स्व. जयराम दूबे ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया कि 11 मई को मैं घर पर नहीं था उसी दिन लगभग साढ़े दस बजे नहर के पास मेरे लड़के मनोज कुमार दूबे और विनोद दूबे उर्फ तूफानी से कहासुनी हो गयी जिसमें विनोद दूबे उर्फ तूफानी गाली देते हुए धमकी दी कि मैं तुमको देख लूंगा। उसी दिन दोपहर के लगभग दो बजे अपने भतीजे विपिन उर्फ डीएम दूबे के साथ मिलकर मेरे घर आये और मेरे मड़हे में आग लगा दिये। विनोद उर्फ तूफानी दूबे व विपिन उर्फ डीएम दूबे को आग लगाकर भागते हुए मेरे परिवार के सभी लोगों ने देखा। हम लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी लेकिन तब तक मड़हा व उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान तीस किलो प्लास्टिक की पाइप, दो कुन्तल आलू, चालीस किलो लहसुन, एक मोपेड विक्की गाड़ी, इन्जन दस हार्स का, एक चार पहिया ठेला, पतली पाइप सौ मीटर, दो तख्ता, एक पलंग और जैकेट में 35000 रुपये नकद व कपड़ा आदि सब सामान जलकर राख हो गया। रामदास दूबे ने बताया कि मैंने थाने पर प्रार्थना-पत्र दिया लेकिन मेरा मुकदमा नहीं लिखा गया। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।