जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी के पत्र के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि शिकायतकर्ता संजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व.राम सागर गुप्ता निवासी विशेषरपुर पोस्ट शम्भूगंज थाना बक्शा के पिता की मृत्यु 28 फरवरी 2005 को हो जाने के उपरान्त माँ को पेंशन मिल रही थी। जिनकी मृत्यु 12 जून 2016 को हो गयी है। माता के पेंशन का एरियर रू.30094 बकाया है। जिसकी पत्रावली कोषागार कार्यालय जौनपुर के बाबू दयाराम गुप्ता के पास लम्बित है। शिकायतकर्ता उक्त पेंशन एरियर के संबंध में ट्रेजरी बाबू दयाराम गुप्ता से मिला तो उनके द्वारा रिश्वत की मॉग की गयी। फलतः भ्रष्टाचार निवारण संगठन, थाना/इकाई वाराणसी की ट्रैप टीम द्वारा 01 फरवरी 2024 को दयाराम गुप्ता पुत्र स्व.गुरू प्रसाद गुप्ता, निवासी मो.कन्हईपुर गुलाबी देवी स्कूल के पास, थाना लाईन बाजार सम्प्रति लेखाकार, कार्यालय वरिष्ठ कोषाधिकारी को रू0 5,000 का उत्कोच लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त सम्बन्ध में अभियुक्त दयाराम गुप्ता पुत्र स्व.गुरू प्रसाद गुप्ता, सम्प्रति लेखाकार, कार्यालय वरिष्ठ कोषाधिकारी के विरुद्ध मु.अ.सं.-0061/2024 धारा-7/13(1)बी सपठित धारा-13 (2) भ्र.नि.अधि-1988 यथा संशोधित अधिनियम-2018 थाना लाईन बाजार में पंजीकृत कराया गया है। पंजीकृत अभियोग की विवेचना इस संगठन द्वारा की जायेगी। जनता के समस्त व्यक्तियों को यह भी सूचित किया जाता है कि यदि कोई भ्रष्ट लोक सेवक द्वारा किसी कार्य को करने या न करने के लिये उत्कोच की माँग की जाये, तो वे उसकी सूचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन, पुलिस मुख्यालय को 7 व 8 तल टॉवर-3 गोमती नगर, उ.प्र.लखनऊ पर स्वयं आकर अथवा संगठन के कन्ट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 9454402484 पर दे सकते हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में गूंजा बिरहा, ज्योति यादव ने जीता मुकाबला; दूधिया समाज सेवा समिति ने किया सम्मान
जौनपुर के न्यू दूध मंडी परिसर में दूधिया समाज सेवा समिति के सम्मान समारोह के साथ विराट बिरहा मुकाबला आयोजित हुआ। प्रतापगढ़ की ज्योति यादव को विजेता घोषित किया गया।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन को कंट्रोलरूम पर दी जा सकती है सूचना

Previous article
Next article

