Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभ्रष्टाचार का विरोध करना वार्ड के लोगों को पड़ा भारी

भ्रष्टाचार का विरोध करना वार्ड के लोगों को पड़ा भारी

  • हिटलर शाही रवैए को अपनाते हुए वार्ड को हटवाया सफाई व्यवस्था
  • नगर पंचायत की बंद आंखें खोलने के लिए खुद किया नालें की सफाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत मडियाहूँ के हिटलर शाही रवैया से स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताते चले कि कुछ दिनों पहले नगर पंचायत द्वारा भंडारिया टोला पाही में नाले का निर्माण कराया जा रहा था जो कि मानक के विपरीत कार्य कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद नगर पंचायत ने हिटलर शाही रवैया अपनाते हुए उसे मोहल्ले के लोगों को गंदगी में रहने पर मजबूर कर दिया। सफाई कर्मियों को भी वार्ड में सफाई करने से रोक दिया गया। गंदगी इस तरह हो गई कि नाले में एकत्रित गंदा पानी भर गया तथा कचरा भरा रह गया। गंदगी व बदबू के बीच स्थानीय लोगों को जीवन-यापन के लिये छोड़ दिया गया। जिसे इस तरह से भी कहा जाय कि भ्रष्टाचार का विरोध करना इस वार्ड के स्थानीय लोगों को महंगा पड़ा तो गलत नहीं होगा। इस तरह की समस्या झेलनी पड़ी कि अब लोगों को संचारी बीमारी जैसी रोग का भय सताने लगा। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने नाले की सफाई खुद करने का निर्णय लिया। जिससे नगर पंचायत व स्थानीय प्रशासन की बंद आंखें खुल जाए।