Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeदेशभीषण सड़क हादसे में 6 की मौत

भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत

  • कार्यक्रम से लौट रहे पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

छत्तीसगढ़। बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसे में पांच महिला और एक मासूम की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में 20-25 लोग घायल हो गए। घटना पलारी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पलारी पुलिस थाना इलाके के गोडा पुलिया के पास हुआ। पिकअप सवार होकर महिलाएं, पुरुष और बच्चे एक छठी कार्यक्रम में गए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायलों को बलौदाबाजार रिफर किया गया है।