जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। भीषण ठंड को देखते हुए थाने पर चौकीदारों में थानाध्यक्ष द्वारा कंबल वितरित किया गया। मकर संक्रांति के दिन रविवार को थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने थाने पर पचास चौकीदारों को कंबल वितरित किया। थानाध्यक्ष द्वारा कंबल पाकर चौकीदारों के चेहरे खिल उठे। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने कहा कि चौकीदार इस भीषण ठंड में भी अपनी ड्यूटी को नियमित रूप से हर रोज कर रहे है। ऐसी स्थिति में उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किया गया है। इस दौरान उप निरीक्षक रमा संकर पांडेय, लाल बहादुर सिंह, विक्रांत सिंह, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
भीषण ठंड को देखते हुए चौकीदारों में वितरित किया गया कंबल

Next article


