जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के मुर्तजाबाद में आधा दर्जन से अधिक लोगों को सियार ने काटकर घायल कर दिया। शनिवार की शाम को एक पागल सियार ने रामाश्रय राय, बाबूराम के पौत्र, कल्पनाथ प्रजापति के पौत्र, वैभव पंडित के पुत्र और एक महिला सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को दौड़ा दौड़ा कर काट कर घायल कर दिया। लोगों का इलाज एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। गांव वालों ने सियार को घेर कर उसे मार डाला।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...


