Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरभीषण गर्मी में लू लगने से व्यक्ति की हुई मौत

भीषण गर्मी में लू लगने से व्यक्ति की हुई मौत

  • जौनपुर जाते समय रास्ते में कोटवार बाज़ार मार्ग पर हुई घटना

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मंगलवार की सुबह जंगीपुर खुर्द कोटवार बाज़ार मार्ग सर्वजन इण्टर कॉलेज के पास भीषण गर्मी में लू लगने से सड़क के किनारे गिर व्यक्ति पड़ा था, जंगीपुर खुर्द बाजार जा रही महिलाओं ने देखा और बाजार में बताया तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे एवं इसकी सूचना पुलिस को दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि उडली गांव निवासी उमाशंकर गौतम 50वर्ष पुत्र लाल बिहारी गौतम हर रोज की तरह मंगलवार की साइकिल से सुबह घर से जौनपुर में मजदूरी का काम करने जा रहे थे कि जंगीपुर खुर्द मार्ग कोटवार बाज़ार के सर्वजन इंटर कॉलेज के पास इस तेज भीषण गर्मी में लू लगने से व्यक्ति सड़क के किनारे गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो बेटियां थी, जिन्होंने दोनों की शादी कर दी। परिजनों को सूचना मिलने पर घर पर कोहराम मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोग भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई।