Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरभीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पीने के पानी की...

भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पीने के पानी की किल्लत

  • स्टेशन पर लगे 6 हैंडपंपों में 5 खराब, 1 के भेरोसे चल रहा स्टेशन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत सरकोनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पीने के लगा हैण्डपम्प अब खुद की बदहाली पर आंसू बहा रहा है। गिनती में स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर कुल 6 हैण्डपंप लगा है, लेकिन यात्रियों को पीने के लिये पानी की व्यवस्था ना के बराबर है। आपको बता दें कि 6 हैण्डपंप में इस समय केवल से ही पानी निकल रहा है। स्टेशन पर बने दोनों प्लेटफार्म के यात्रियों के लिए बस वही एक ही हैंडपंप सहारा है। बता दें कि इस समय पुरे भारत देश में आसमान से बढ़ती हुई गर्मी के हाई तापमान में पीने का पानी आदमी का मुख्य सहारा है। सरकोनी रेलवे स्टेशन पर खराब हैंडपम्प की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को भी हैं, लेकिन इस समस्या को सुधारने की पहल अभी तक नहीं किया जा सका है।