― Advertisement ―

spot_img

आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
Homeमनोरंजनभारत के बचाव में आया पाकिस्तानी प्लेयर

भारत के बचाव में आया पाकिस्तानी प्लेयर

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हुई टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को हार मिली. टीम इंडिया के पास सीरीज में वापसी का मौका है, अभी दो मैच बाकी हैं और दोनों में जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीरीज भी अपने नाम कर सकती है. भारतीय टीम की नज़रें वैसे आईसीसी ट्रॉफी पर टिकी हैं. 

कई बार सवाल उठा है कि टीम इंडिया द्विपक्षीय सीरीज जीत जाती है, लेकिन आईसीसी ट्रॉफी में मात खाती है. साथ ही टीम इंडिया को आईसीसी ट्रॉफी जीतने लायक भी नहीं कहा गया है, इसपर पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने सवाल खड़े किए हैं. कामरान अकमल ने कहा है कि लोग बात कर रहे हैं कि भारत 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है, आप हर इवेंट नहीं जीत सकते हैं. अगर आईसीसी ट्रॉफी जीतना ही एक क्राइटेरिया है तब तो न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को बैन कर देना चाहिए. बता दें कि टीम इंडिया ने आखिरी बार कोई आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में जीती थी, तब महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था. उसके बाद से चाहे वनडे वर्ल्ड कप हो या फिर टी-20 वर्ल्ड कप, टीम इंडिया को हर बार हार मिली है.  भारत को अब अपने घर में ही वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, जहां अक्टूबर-नवंबर में टीम इंडिया को मेजबानी करनी है और यहां टीम के पास मौका होगा कि आईसीसी ट्रॉफी के एक दशक के सूखे को खत्म किया जा सके. अभी टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है, जबकि उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी है. 

Share Now...