― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरभारतीय किसान यूनियन ने तहसील परिसर में दिया धरना

भारतीय किसान यूनियन ने तहसील परिसर में दिया धरना

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने मड़ियाहूँ तहसील में परिसर में धरना देकर  मुख्यमंत्री को संबोधित 7सूत्री ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों से लिए जा रहे बिजली बिल पर रोक लगाते हुए बिजली बिल मुफ्त करने, ग्राम पंचायत में खुली बैठक करने, तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, श्रम विभाग जौनपुर में किए गए श्रमिकों के एक वर्ष पुराने आवेदन को जांच कर पात्र व्यक्तियों को तत्काल लाभ दिलवाये जाने, लेखपालों द्वारा खसरा की पड़ताल मौके पर जाकर करने सहित सात सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर राजनाथ यादव प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश, अखिलेश वर्मा जिला अध्यक्ष जौनपुर, रामसूरत पटेल, राकेश मौर्या, विनय पटेल, बाबूराम, संजू, मंजू ,शीला, सविता, रीना आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...