Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनभाभी ऐश्वर्या की इस हरकत से ननद श्वेता को है सख्त नफरत

भाभी ऐश्वर्या की इस हरकत से ननद श्वेता को है सख्त नफरत

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वाली ऐश्वर्या राय ‘बच्चन’ खानदान की बहू भी हैं। हमेशा से ये कयास लगते आए हैं कि ऐश्वर्या के अपनी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन के साथ रिश्ते ठीक नहीं हैं। वे हमेशा एक-दूसरे से दूरी बनाए रखते हैं और एक बार फिर इसको लेकर चर्चा होने लगी, जब हाल ही में ऐश्वर्या ने फोटो से सास जया, ननद श्वेता और भांजी नव्या नवेली नंदा को क्रॉप कर दिया। और सिर्फ अपने ससुर अमिताभ बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन की फोटो पोस्ट की। लोगों के बीच अभी सुगबुगाहट चल ही रही थी कि श्वेता का एक पुराना बयान चर्चा में आ गया, जब उन्होंने बताया था कि भाभी ऐश्वर्या की किस हरकत से उन्हें सख्त नफरत है।

करण जौहर ने ‘कॉफी विद करण’ में अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन से पूछा था कि उन्हें भाभी एश्वर्या राय बच्चन की क्या चीज पसंद है, किस चीज से नफरत है और क्या बर्दाश्त करना पड़ता है? इस सवाल के जवाब में श्वेता बच्चन ने कहा, ‘वो एक सेल्फ मेड स्ट्रॉन्ग वुमेन और एक शानदार मां हैं।’उन्हें ऐश्वर्या की ये बात पसंद हैं। वो ऐश्वर्या की इस बात से नफरत करती हैं कि वो कॉल या मैसेज का जवाब देने में बहुत समय लेती हैं और वो ऐश्वर्या के ‘टाइम मैनेजमेंट’ को टॉलरेट करती हैं। ऐश्वर्या ने एक फोटो शेयर की। इसमें उनके ससुर अमिताभ बच्चन और बेटी आराध्या हैं। लेकिन ये एक क्रॉप फोटो थी, जिसे देखकर लोग ये कहने लगे कि बच्चन परिवार में सबकुछ ठीक नहीं है। अब पूरी फोटो श्वेता ने शेयर की है। इसमें अमिताभ के साथ आराध्या ही नहीं, जया बच्चन, नव्या और अगस्त्य नंदा भी हैं। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ऐश्वर्या ने इस फैमिली फोटो को क्रॉप क्यों किया? लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि श्वेता और ऐश्वर्या को लेकर जो अफवाह रहती है, वो वाकई में सच है।