जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के पूराराम सिंह (सवायन) निवासी निवर्तमान प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा जिला इकाई के जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा को मातृशोक हो गया जिसकी जानकारी होते ही भाजपा खेमे के साथ ही समूचा क्षेत्र शोकाकुल हो उठा।
बताया जाता है कि श्री वर्मा की 72 वर्षीया माता कलावती देवी पत्नी स्व. पारसनाथ वर्मा सोमवार की रात अचानक गैस से पीड़ित हो उठी। उपचार के लिए परिजन अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर पाते ही जहा परिवारीजनों में कोहराम मच गया, वहीं भाजपा खेमे के साथ ही समूचा क्षेत्र शोकाकुल हो उठा। वह स्वभाव से मृदुभाषी और एक भद्र महिला थीं वह अपने पीछे एक पुत्री और तीन पुत्रों से भरे पूरे परिवार को अपने पीछे छोड़कर गोलोकवासी हो चली। उनका अन्तिम संस्कार क्षेत्र के अमिलिया घाट पर मंगलवार को बड़े पुत्र श्री वर्मा द्वारा पूरे विधि विधान के साथ किया गया।


