जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला चौकी क्षेत्र के खानबड़ेपुर गांव के पास चाय पान की गुमटी का ताला तोड़ कर चोरी हो गयी। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी मुहम्मद काशिफ गांव के इण्डियन राइस मिल के बगल पुलिया के पास एक चाय पान की गुमटी रखकर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की रात चोरों ने उसकी गुमटी का ताला तोड़ कर उसमें रखा गैस चूल्हा, पान मसाला, वाटर कूलर व तीन ट्रे अण्डा उठा ले गये। मंगलवार सुबह गुमटी का ताला टूटा देख पीड़ित के होश उड़ गये। फिलहाल पीड़ित द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने घटना स्थल चौकी क्षेत्र में न होने की बात बताई।
― Advertisement ―
गुमटी का ताला तोड़ चोरी

Next article

