जौनपुर धारा, खेतासराय। मन की बात कार्यक्रम का 103वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र करते हुए प्रकाश डाला। जिसमें देशवासियों के असाधारण जज्बे की सराहना किया। उन्होंने मानसून की बात करते हुए जलसंरक्षण के बारे में बताया। पवित्र महीना सावन का जिक्र करते हुए कहा कि इस महीने में तीर्थ स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि अभियान के तहत तीस करोड़ पौधरोपण कर सराहनीय कार्य किया है। जिसको रूपेश गुप्ता उर्फ मोनू के नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टेशन गली स्थित कार्यालय पर सुनी। इन दौरान उषा चौबे, पप्पू श्रीवास्तव, सफर शेख, विजय गुप्ता, अश्विन कुमार, नौशाद अहमद, मनीषा सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...
भाजपाईयों ने सुनी मन की बात



