Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभलुवाही रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का कार्य शुरू, जल्द मिलेगी राहत

भलुवाही रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का कार्य शुरू, जल्द मिलेगी राहत

जौनपुर धारा, बदलापुर। लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को भलुवाही क्रासिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। रेलवे ओवर ब्रिज के बनने से वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने शाहगंज प्रयागराज मार्ग पर पड़ने वाले भलुवाही क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। वही निर्माण कार्य प्रारंभ होने से रूट डायवर्जेंट किया गया है। जिसमें सुजानगंज से बदलापुर व जौनपुर आने वाली गाड़ियां लोहिंदा चौराहे से तेजीबाजार होते हुए नए एनएच 731 कलिंजरा मोड़ पर होकर जाएंगी। वहीं जौनपुर जाने वाली गाड़ियां लोहिंदा चौराहा से तेजीबाजार होकर बक्शा नए हाइवे से होकर भी जा सकती है। लखनऊ जाने वाली गाड़ियां महराजगंज से राजाबाजार, अमरगढ़ होते हुए ढकवा बाजार के पास नए एनएच 731 पर जाएंगी।