Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभगवान जिसका वरण करते हैं वही आ सकता है : प्रज्ञा

भगवान जिसका वरण करते हैं वही आ सकता है : प्रज्ञा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। भगवान की अहेतु कृपादृष्टि होती है तब जाकर हम येन केन प्रकरेण, संसार के समस्त प्रपंचों से मुक्त होकर भगवत शरण में आते हैं। उक्त बातें नगर के कालीजी मन्दिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिन कथा सुनाते हुए प्रज्ञा ने कही। बताते चलें कि क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर नगर पुरानी सब्जी मंडी मोहल्ले में स्थित सुप्रसिद्ध प्राचीन कालीजी मंदिर के प्रांगण में चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा प्रज्ञा के मुखारबिंद से भक्तों ने श्रीमद्भागवत कथा श्रवण किया। उन्होंने कहा कि भगवान की अहेतु कृपादृष्टि होती है तब जाकर हम येन केन प्रकरेण, संसार के समस्त प्रपंचों से मुक्त होकर भगवन शरण में आते हैं। वार्ना जीव लाख प्रयास कर ले, परन्तु कुछ न कुछ बाधा आ जाती है। जिससे वह भगवत प्रेम से दूर हो जाता है।