Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ी भारी भीड़

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ी भारी भीड़

जौनपुर। शुक्रवार को जगन्नाथ धाम रासमण्डल में प्रात: भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के विग्रह का डॉ.रजनी कांत द्विवेदी के निर्देशन में षोडशोपचार पूजन मुख्य यजमान डॉ.रजनीश श्रीवास्तव, देव दीक्षित, दियांशी दीक्षित, दिनेश सेठ, संध्या सेठ ने संयुक्त रूप से पूजन एवं आरती की गयी। तत्पश्चात भगवान का दर्शन आम जनमानस को शाही खिचड़ी के भोग के पश्चात प्राप्त हुआ। हजारों की संख्या में समस्त श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य दर्शन एवं शाही खिचड़ी के प्रसाद का आनंद लिया। सायंकाल भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को रथ पर आरूढ़ कर रथयात्रा निकाली गयी। रथयात्रा महोत्सव के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू तथा मुख्य अतिथि ज्ञानप्रकाश सिंह ने रथारूढ़ भगवान की आरती उतारा व नारियल तोड़कर रथ यात्रा का आरंभ किया। रथ यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, मंदिर के मुख्य संरक्षक संतोष गुप्ता, अनिल अस्थाना, निखिलेश सिंह, विमल सेठ, सरिता मिगलानी, संजय सेठ, राजेश जावा, शिव शंकर साहू, नीरज श्रीवास्तव, जग्गू सेठ, पंडित निशा कांत द्विवेदी, पंडित आशुतोष मिश्रा, प्रथमेश शुक्ला, अलका उपाध्याय, अवंतिका सिंह, सरिता मिगलानी, पूजा उपाध्याय, ममता साहू, राजेश गुप्ता, राजन अग्रहरि, आलोक वर्मा, सुरेश शर्मा, सहित हजारों की संख्या में रथ को हाथों से खींच कर मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल, शाही किला होते हुए रासमण्डल स्थित जगन्नाथ धाम में सकुशल संपन्न हुई। पूरे मार्ग भर भगवान के नाम का संकीर्तन और अद्भुत झांकी के द्वारा समस्त श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।