Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

असलहे के बल पर 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप

जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पदुमपुर तिराहे के पास दुकान से घर लौट रहे एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप लगा है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से मैगजीन मिलने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर की जांच कर रही है।
Homeअपना जौनपुरब्लॉक स्तरीय किसान संगोष्ठी का आयोजन

ब्लॉक स्तरीय किसान संगोष्ठी का आयोजन

  • खरीफ फसलों के बारे में बताया गया

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। स्थानीय ब्लॉक परिसर में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे किसान जागरूकता अभियान अंतर्गत खण्ड स्तरीय खरीफ किसान मेला/किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे सब मिशन एग्रीकल्चर, आत्मा योजना अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय खरीफ गोष्ठी का संचालन राम भरोस राजभर सहायक विकास अधिकारी ने किया। संगोष्ठी में जिले से शिवानन्द मौर्य विषय वस्तु विशेषज्ञ रहे। पीयूष कांत मौर्य जेई कृषि ने खरीफ की समस्त फसलों के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर राम आशीष यादव, राम विकास सिंह, सूरज लाल, अजय शंकर एवं उपस्थित किसानों में राम किसुन, रमेश, अरविंद राय आदि रहे। संगोष्ठी में जानकारी के अभाव में किसानों की संख्या में बहुत ही कम रही।