Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Homeमनोरंजनबॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं और सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाई है। तापसी ने एक रैंप वॉक के दौरान लक्ष्मीजी का लॉकेट पहना था, जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत की गई।भोपाल: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं और सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाई है। आरोपी ने शिकायत दर्ज कराई है कि तापसी ने एक रैंप वॉक के दौरान लक्ष्मीजी का लॉकेट पहना था और इसी दौरान उन्होंने रिवीलिंग ड्रेस भी पहनी थी। इससे लोगों को धार्मिक भावनाओं और सनातन धर्म को ठेस पहुंची है। इस मामले में छत्रीपुरा थाना SHO कपिल शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया, ‘एकलव्य गौड़ द्वारा एक आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें लिखा था कि अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक फैशन शो में रैंपवॉक करते समय एक लक्ष्मी जी का लॉकेट पहना हुआ था और उस दौरान उन्होंने रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई थी। आवेदक का कहना है कि उस लॉकेट के साथ रिवीलिंग ड्रेस पहनने से उनकी धार्मिक भावनाएं और सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंची है। मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।