Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबैठक में डीएम ने ली कार्ययोजनाओं की जानकारी

बैठक में डीएम ने ली कार्ययोजनाओं की जानकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बंध में बैठक मंगलवार सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागो यथा शिक्षा विभाग, खेल विभाग, सहकारिता विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों से गांधी जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के कार्ययोजना के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यालयों में प्रतियोगिता कार्यक्रम कराया जाए, मलिन बस्तियों में दवा वितरण कराया जाए, स्वास्थ्य कैंप लगाए जाए, प्रत्येक वार्ड में साफ सफाई हेतु अभियान चलाएं जाएं, प्रत्येक नगर पालिका में आयुष्मान भारत का कार्यक्रम आयोजित किया जाए, आयुष्मान भारत को लेकर हर नगर निकाय में कार्यक्रम कराया जाए, मेडिकल कैंप लगाया जाए, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को प्रसारित कराया जाए। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि 01 अक्टूबर को साफ-सफाई के महत्व को ध्यान में रखते हुए 1 घंटे के लिए स्वच्छता में अपना श्रमदान अवश्य करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, समस्त उपजिलाधिकारी, सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।