- प्राइमरी स्कूल पर लगवाया आरो
जौनपुर धारा, शाहगंज। बैंक ऑफ बड़ौदा की आजमगढ़ मार्ग पुरानी बाजार स्थित शाखा पर बैंक द्वारा गुरुवार को 116वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसके उपलक्ष्य में नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित नगर पालिका कम्पोजिट विद्यालय में बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबन्धक विपिन कुमार यादव के द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य हेतु स्वच्छ जल पीने के लिए आरो वाटर कूलर लगवाया गया। जिसके लिए विद्यालय परिवार ने बैक का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बैंक के शाखा प्रबंधक विपिन कुमार यादव, प्रधानाचार्य जय सिंह यादव, विजय कुमार जायसवाल समेत अध्यापक व बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।



