Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबेरोजगार जन कल्याण संस्थान के तहत युवक-युवतियों दिया जाएगा प्रशिक्षण

बेरोजगार जन कल्याण संस्थान के तहत युवक-युवतियों दिया जाएगा प्रशिक्षण

  • केराकत सभागार में 18 से 21 जुलाई तक किया जायेगा नामांकन

जौनपुर धारा, केराकत। तहसील क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों एवं किसानों को भू मानक का प्रशिक्षण   बेरोजगार जन कल्याण संस्थान वाराणसी उ.प्र. द्वारा दिया जाएगा। उक्त संबंध की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रभारी प्रवीण कुमार दुबे ने बताया कि बेरोजगार युवक-युवतियों को पहले अपना नामांकन कराना होगा। यह नामांकन 18 से 21 जुलाई तक क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सभागार कक्ष में किया जाएगा। नामांकन की न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल एवं उम्र 18 से 45 वर्ष होने के साथ ही ग्रामीण व नगरीय युवक-युवतियां अपना नामांकन करा सकते हैं। प्रशिक्षण में भू-मापन, सर्वे नियम, चकबंदी, नक्शा, पैमाइश, भूमि हदबंदी, समाज संबंधित, विकास संबंधित व जनरल नॉलेज की जानकारी के साथ रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसका प्रशिक्षण 22 जुलाई से पब्लिक इंटर कॉलेज में दिया जाएगा।