जौनपुर धारा, जौनपुर। एक बुजुर्ग महिला सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि देई पत्नी श्रीरामदास बिंद 62 वर्ष मूल निवासी डीह गड़वार ग्राम पंचायत नारीपुर विकास खंड सुजानगंज मूल प्रवास बकराबाद मछलीशहर बीते 31 अक्टूबर की शाम 6:30 बजे घर के सामने सड़क पर निकली थी उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया और फरार हो गयी। इस हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसको परिजन मछलीशहर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जौनपुर में कुछ दिन निजी अस्पताल में इलाज कराने के बावजूद जब राहत नहीं मिली तो परिजन उसे प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल ले गए जहां इलाज चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। उनके पुत्र शंभू नाथ बिंद ने प्रयागराज के छतनाग घाट पर मुखाग्नि देकर दाह संस्कार कर दिया गया।
― Advertisement ―
आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत

Previous article


