Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबीपीएल कनेक्शन धारकों को सात साल से नहीं मिले बिजली के बिल

बीपीएल कनेक्शन धारकों को सात साल से नहीं मिले बिजली के बिल

  • चोरी से बिजली जलाने वालों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा : एसडीओ

जौनपुर धारा, जौनपुर। लगभग सात साल पहले न्याय पंचायत पवांरा व उसके अन्तर्गत आने वालों गांवों में बीपीएल ग्राहकों को योजना के तहत मुफ्त में कनेक्शन वितरित किये गये थे। लोगों के घरों पर उसी वक्त मीटर भी लगा दिये गये लेकिन कनेक्शन धारकों को सबूत के तौर पर दी जाने वाली रसीद नहीं दी गयी। कनेक्शन हुए लगभग सात साल बीत जाने के बाद भी अभी तक बीपीएल ग्राहकों के यहां मासिक बिल नहीं पहुंचे हैं। इससे ग्रामीणों को इकट्ठा बिल चुकता करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कुछ उपभेक्ता बिल जमा करना चाहते हैं लेकिन कोई सबूत न मिलने के कारण कैसे बिल जमा करे?  राजीव गांधी विद्युत परियोजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को मुफ्त में कनेक्शन दिये गये थे। बीपीएल की श्रेणी में आने वाले उपभेक्ताओं को मीटर, बोर्ड, केबिल और कनेक्शन का कोई शुल्क नहीं देना पड़ा था जबकि सामान्य उपभेक्ता को कनेक्शन की कीमत चुकानी पड़ी थी। वहीं एसडीओ आदित्य मार्कण्डेय ने कहा कि जो लोग चोरी से बिजली का उपभेग कर रहे हैं पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा और बिल भी वसूला जायेगा। इसलिए बिजली चोरी करने वाले सावधान हो जायें। जो उपभेक्ता एक किलोवाट का कनेक्शन लेकर दो किलोवाट का उपभेग कर रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।