― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसभी वार्डो में रोस्टर के हिसाब से करवायी जा रही साफ सफाई...

सभी वार्डो में रोस्टर के हिसाब से करवायी जा रही साफ सफाई : डॉ. सरफराज

  • चेयरमैन प्रतिनिधि ने साफ-सफाई की जानी हकीकत

जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर पंचायत की चेयरमैन उम्मे राहिला के प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने गुरुवार को वार्ड में घूमकर साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। डॉ. सरफराज खान वार्ड हिसारकोट,  दरीबा, नासही, काजी अहंद नूर व शेखवाड़ा में खुद पहुचकर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों से नियमित रूप से कूड़ा निस्तारण व नालियों की सफाई करते रहने का निर्देश दिया। कस्बे के लोगों से उनकी समस्याओं को पूछते नजर आए तथा जल्द से जल्द उक्त समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि यह मेरा हर रोज का रूटीन निरीक्षण है। मैं खुद वार्डो में निकलकर साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि का निरीक्षण कर रहा हूँ। फिलहाल निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वार्डो में विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इस दौरान उनके साथ ओवैश, वेद प्रकाश, रिजवान आदि मौजूद रहे।

Share Now...