Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रक के धक्के से गिरे बाइक सवार युवक की कुचलने से मौत

ट्रक के धक्के से गिरे बाइक सवार युवक की कुचलने से मौत

  • खुटहन थाना क्षेत्र के गोबरहां गांव के पास हुआ हादसा
  • बड़ी बहन को लाने जा रहा था सरपतहां के घुघुरी गांव

जौनपुर धारा, खुटहन। शाहगंज मार्ग पर गोबरहा गांव के पास गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़सरा गांव का 28 वर्षीय रोहित गौतम पुत्र राम तवक्कल अपनी बड़ी बहन की विदाई कराने बाइक से सरपतहां थाना क्षेत्र के घुघुरी सुल्तानपुर गांव जा रहा था। उक्त स्थान पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। बाइक सहित असंतुलित होकर रोहित गौतम सड़क पर दाहिनी तरफ गिर पड़ा। ट्रक का पहिया उसका सिर कुलचते हुए निकल गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। राम तवक्कल के इकलौते पुत्र रोहित की मौत से परिवार पर वज्रपात सा हो गया। एक वर्षीय पुत्री को गोंद में लिए उसकी पत्नी ऊषा देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। वहीं माता फूलादेई, पिता व अन्य स्वजन की भी आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मृत रोहित मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह घर का एकमात्र कमासुत था।