Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबिना सूचना पूरे दिन गुल रही आधे शहर की बिजली

बिना सूचना पूरे दिन गुल रही आधे शहर की बिजली

जौनपुर। शहर क्षेत्र के अहियापुर पॉवर हाउस के लगभग आधे क्षेत्र में बिना  सूचना के ही पूरे दिन बिजली गुल रही। बिजली उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिजली आपूर्ति नहीं मिली। इस कारण नगर के अहियापुर पॉवर हाऊस से सटे लगभग आधा क्षेत्र में बिजली गुल रही। दिनभर अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। इस दौरान शाही किला पर पोल को बदला जाना  कारण बताया गया। बिजली कटौती के चलते लोगों को पानी की समस्या भी खड़ी हो गई। उपभोक्ताओं का कहना है के अधिकारी 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करते हैं, लेकिन बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहद दुखी हैं। हर क्षेत्र में बिजली में फाल्ट आने की समस्या खड़ी रहती है। फाल्ट आने के बाद ठीक करने के लिए अधिकारी बिल्कुल भी गंभीरता नहीं दिखाते हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों का रवैया बिजली उपभोक्ताओं के प्रति बेहद उदासीन है।