Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबिना खुली बैठक के कार्य योजना बनाए जाने का ग्रामीणों ने लगाया...

बिना खुली बैठक के कार्य योजना बनाए जाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लाक अंतर्गत कई गांव के ग्रामीणों ने बिना खुली बैठक के ही गांव की कार्य योजना ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा तैयार कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। बिथार, खटोलिया, सरैया, राजेपुर प्रथम, गांव के निवासी उमेश सिंह, दिलीप सिंह, विकास सिंह, गुल्लू यादव, विक्रांत सिंह, मनीष गुप्ता, बबलू सिंह, विपिन, सनी, नीरज यादव, कमलेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा कभी भी खुली बैठक नहीं करवाई जाती है। इस वर्ष भी बिना खुली बैठक के ही कार्य योजना तैयार करके स्वीकृति हेतु भेज दिया गया है। उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की जांच करवाए जाने की मांग ग्रामीणों ने की है। इस मामले में पूछे जाने पर डीपीआरओ मनोज त्यागी ने बताया कि बनाई गई। सभी कार्ययोजना को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों की कार्य योजना को लेकर मीटिंग बुलाई गई है। उसके पश्चात खुली बैठक करवा कर ही नई कार्य योजना बनाई जाएगी। यदि कहीं बिना खुली बैठक के कार्य योजना बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया तो संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।