जौनपुर धारा, बदलापुर। क्षेत्र के धनियामऊ पुल के पास तालाब में नहाते समय डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बक्शा थाना क्षेत्र के सरायहरखू निवासी सुनील कुमार का 12 वर्षीय पुत्र मोदी कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर गांव निवासी लालचंद के यहां ननिहाल में आया हुआ था। वह मंगलवार की दोपहर बच्चों के साथ धनियांमऊ पुल के पास तालाब में नहाते समय डूब गया। आनन-फानन में स्वजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डाक्टर ने उक्त किशोर को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
तलाब में डूबकर किशोर की मौत


