जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिथार गांव में मंगलवार की देर शाम कुएं में मिले युवती के शव की पहचान उसी गांव के निवासी निशपा के रूप में हुई। घटना के संदर्भ में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमाशंकर पांडे ने बताया कि निशपा के पिता बिंदु राम ने 15दिन पूर्व थाने में तहरीर देकर बेटी की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था और बताया था कि वह बिना बताए ही घर से गायब हो गई थी। मंगलवार की शाम खेत में जानवर चरा रहे चरवाहों को एक कुएं से दुर्गंध आती महसूस हुई। जब झांक कर देखा तो कुएं में शव पड़ा था। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया जिसकी पहचान उसी गांव निवासी बिंदु राम की 20वर्षीय पुत्री निशपा के रूप में हुई। फिलहाल अभी स्वजनों के तरफ से कोई मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया है। जैसी तहरीर मिलेगी उसके अनुरूप मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
― Advertisement ―
बांस के भाले से शुरू हुआ सफर, अब ओलंपिक में पदक जीतने का लक्ष्य
जौनपुर के भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव ने बांस से बने भाले से अभ्यास शुरू कर एशियाई खेल-2026 में कांस्य पदक जीतने तक का सफर तय किया। जिलाधिकारी ने रोहित और उनके पिता सभाजीत यादव को सम्मानित किया। अब रोहित का लक्ष्य 2028 ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।
बिथार में कुंए में मिले युवती के शव की हुई पहचान

Previous article
Next article

